{"_id":"60ca01f78ebc3e343612aa87","slug":"teachers-angry-on-no-appointment-chamba-news-sml373781971","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से नियुक्ति को तरसे बेरोजगार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से नियुक्ति को तरसे बेरोजगार शिक्षक
विज्ञापन
teachers angry on no appointment
चंबा। चार साल से नियुक्ति न होने पर बेरोजगार कला अध्यापक संघ चंबा भड़क गया है। संघ ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि आगामी केबिनेट की बैठक में कला अध्यापकों की भर्ती के बारे में निर्णय नहीं लिया जाता है तो वे सड़कों पर उतरने के लिए विवश हो जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदार होगी।
बुधवार को बेरोजगार कला अध्यापक संघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी बेरोजगार कला अध्यापकों ने एक स्वर में कहा कि चार साल से रिक्त पड़े कला अध्यापकों के पदों को भरने की मांग की जा रही है लेकिन, पदों को भरने के लिए सरकार हामी नहीं भर रही है।
जिले में पांच सौ के करीब बेरोजगार कला अध्यापक हैं। बेरोजगार कला अध्यापक शक्ति प्रसाद गौरव, जेल सिंह, सपना, आशा ठाकुर, अनिता, रविंद्र, पवन देव, दिनेश आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री ने बीते दिनों बयान दिया कि सरकार जल्द चार हजार पदों को भरने जा रही है। ऐसे में बेरोजगार कला अध्यापकों ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में खाली कला अध्यापकों के पदों को भी भरा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर पदों को नहीं भरा तो विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।