{"_id":"66e01a2954ab303da2054e96","slug":"teacher-sunil-who-returned-with-the-national-award-was-welcomed-with-drums-and-drums-chamba-news-c-88-1-ssml1004-132804-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षक सुनील का ढोल-नगाड़ों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षक सुनील का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
Tue, 10 Sep 2024 03:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे शिक्षक
सुनील का ढोल-नगाड़ों से स्वागत
विद्यालय में करवाया गया सम्मान समारोह, फूलमालाएं भी पहनाईं
विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षकों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार लेकर लौटे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सुनील कुमार का विद्यालय में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने की। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक को टोपी और शाॅल पहनाकर सम्मानित किया। स्टाफ सदस्यों ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिक्षक सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में अगर कुछ पाने की इच्छा रखते हैं तो उसे प्राप्त करने का केवल एक ही मंत्र है समर्पण, दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत ही है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इसी लग्न से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने अपना यह पुरस्कार विद्यालय, भटियात और बच्चों को समर्पित किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद, ग्राम पंचायत खरगट की प्रधान राधा देवी ने भी उन्हें बधाई दी।
--