फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher's day celebrated by cutting cake in school

स्कूल में केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस

Mon, 05 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher's day celebrated by cutting cake in school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारका में अध्यापक दिवस के उपलक्ष पर केक काटते प्रधानाचार्य? - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अध्यापकों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने अपने आदर्श अध्यापकों के मार्गदर्शन में कक्षाएं भी पढ़ाईं। शिक्षक दिवस पर अध्यापकों ने केक काटा और विद्यार्थियों को भी मिष्ठान बांटे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरंगाणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की ओर से दी गई प्रस्तुति की जमकर सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य दौलत राम, प्रवक्ता तुला राम, हिंग राज चिराग, सुमन लता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कुम्हारका स्कूल में भी अध्यापकों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इसके अलावा जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं ने बेस्ट शिक्षक के खिताब से अपने अध्यापकों को नवाजा। एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को पढ़ाने वाले प्रोफेसर डॉ. डेजी, डॉ. अदिति, डॉ. हरिंद्र और डॉ. सुनील को बेस्ट अध्यापक का सम्मान दिया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को शिक्षक का महत्व समझाया।
विज्ञापन

खेलों का भी किया गया आयोजन
डलहौजी (चंबा)। गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में बच्चों ने शिक्षकों को उपहार और ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए और उनका आभार व्यक्त किया। वहीं स्कूल में शिक्षकों के लिए खेलों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने मंच संभाला और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी, प्रिंसिपल नवदीप भंडारी, दीपिका भंडारी आदि ने सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक कठिन परिश्रम से अपने दायित्व निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed