फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher Hingraj Chirag becomes a beacon of hope for needy children

Chamba News: शिक्षक हिंगराज चिराग जरूरतमंद बच्चों के लिए बने उम्मीद की मिसाल

Thu, 25 Dec 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher Hingraj Chirag becomes a beacon of hope for needy children
सलूणी (चंबा)। जब एक शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को कक्षा की चहारदीवारी से बाहर निकालकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों तक ले जाता है, तब शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य साकार होता है। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हिंगराज चिराग की स्वचालित विद्यालय जरूरतमंद बाल कल्याण योजना इसी सोच का जीवंत उदाहरण है। वर्ष 2006 से निरंतर जारी यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर, पिताविहीन और अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा का मजबूत आधार बन चुकी है। हाल ही में जिला चंबा की तहसील सलूणी तहत ग्राम पंचायत खरल के तीन अनाथ बच्चों को इस योजना से जोड़ा गया है। इससे पहले 12 पिताविहीन बच्चों को नियमित रूप से सहायता दी जा रही है। इस प्रकार अब कुल 15 पिताविहीन एवं अनाथ बच्चे इस सूक्ष्म आर्थिक शैक्षणिक मदद योजना के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हिंगराज चिराग वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी में प्रवक्ता (हिंदी) के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी सैलरी से प्रति बच्चे 200 रुपये प्रतिमाह प्रदान करते हैं, जिससे बच्चों की पुस्तकों, कॉपियों, लेखन सामग्री सहित अन्य शैक्षणिक जरूरतें पूरी हो सकें और वे शिक्षा से कभी विमुख न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed