{"_id":"5e0244188ebc3e880b00f6fb","slug":"teacher-died-due-to-fall-in-gorge-chamba-chamba-news-sml318793752","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की डाक छोड़ विद्यालय लौट रहे अध्यापक की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की डाक छोड़ विद्यालय लौट रहे अध्यापक की खाई में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुड़थला की डाक छोड़कर विद्यालय को लौट रहे अध्यापक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचाया। यहां पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विद्या उपासक मान सिंह पुत्र चतरो राम गांव दिसनाल डाकघर कीड़ी राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुड़थला में तैनात था। सोमवार को मान सिंह स्कूल की डाक लेने के लिए जिला मुख्यालय आया था। यहां से डाक लेकर जब वह वापिस पहुंचा तो कीड़ी विद्यालय बंद होने से वह डाक जमा नहीं करवा पाया।
ऐसे में मंगलवार की सुबह विद्यालय की डाक कीड़ी विद्यालय में जमा करवाकर वह वापिस विद्यालय की तरफ लौटने लगा। रास्ते में उसे विद्यालय के दो अन्य अध्यापक भी मिल गए। इनसे बातें करते हुए तीनों अध्यापक पगडंडी के रास्ते स्कूल को जाने लगे। कुई गांव के पास पहुंचने पर अचानक मान सिंह का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक मान सिंह सबसे पीछे चला था।
विज्ञापन
मान सिंह को खाई में गिरता देख अन्य अध्यापकों ने मौके पर जाकर देखा तो वे बेसुध हो गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से अचेत अवस्था में पड़े मान सिंह को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत करार दे दिया। पुलिस ने प्रथम स्तर पर 174 के तहत कार्रवाई आरंभ करते हुए शवगृह में शव को रखवा दिया है। यहां पर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि खाई में गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा7