Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teacher accused of beating child, eardrum ruptured

Chamba News: शिक्षक पर बच्चे को पीटने का आरोप, कान का पर्दा फटा

Mon, 27 Oct 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating child, eardrum ruptured
चंबा। उपमंडल भरमौर के तहत आते एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर तीसरी कक्षा के आठ साल के बच्चे को पीटने का आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि शिक्षक ने बच्चों को इस कद्र पीटा है कि उसके कान का पर्दा फट गया और उसका ऑपरेशन करवाना पड़ा। वर्तमान में बच्चा मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन है। साथ ही परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से भी आगामी जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षक अकसर बच्चों के साथ मारपीट करता है और बच्चों को पढ़ाने में कम ही रुचि रखता है। इसके कारण काफी बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो गए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा बलवीर सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। जल्द ही इस बारे में उचित जांच की जाएगी। इस बारे में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक ने कहा- आरोप निराधार, रची जा रही साजिश
इस मामले को लेकर आरोपी शिक्षक ने बताया कि आरोप निराधार हैं। यह उन्हें फंसाने की साजिश है। आरोप लगाने वाली माता और दादी दोनों स्कूल में कुक कम हेल्पर पद पर कार्यरत है और काफी दिन से स्कूल नहीं आ रही हैं। इससे दोपहर का भोजन बनाने में दिक्कत हो रही है। इस बारे में दो बार स्कूल न आने का स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। अब दोबारा नोटिस जारी कर 29 अक्तूबर तक जवाब मांगा है। विभाग को भी इस बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed