{"_id":"629a403460071015d669972d","slug":"td-houses-will-be-inspected-chamba-news-sml410975470","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 टीडी धारकों के घरों का होगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 टीडी धारकों के घरों का होगा निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। विकास खंड सलूणी की बाड़का वन बीट में हुए अवैध कटान के मामले में विभाग 300 टीडी धारकों के घरों का निरीक्षण करेगा। इसमें टीडी धारकों को आवंटित की गई इमारती लकड़ी की जांच की जाएगी।
इसमें अगर किसी के घर में आवंटित की गई इमारती लकड़ी से ज्यादा बरामद हुई तो उससे रिकवरी की जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने टीम का गठन कर दिया है। वन मंडलाधिकारी चुराह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि जंगल में 700 से अधिक देवदार के पेड़ कटने का मामला सामने आया है। इसमें विभाग ने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने विभाग को तर्क दिया है कि जंगल में बर्फबारी के दौरान भारी मात्रा में पेड़ गिरे थे जिन्हें टीडी के तहत स्थानीय लोगों को आवंटित किया गया है। इसकी जांच करने के लिए विभाग ने टीडी धारकों की सूची तैयार की है। इसमें 300 टीडी धारक सामने आए हैं। जिनके घरों में इस्तेमाल की गई इमारती लकड़ी की विभाग जांच करेगा। पांच लोगों से विभाग पहले ही 80 देवदार के स्लीपर बरामद कर चुका है।
अवैध कटान मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। 300 टीडी धारकों को आवंटित हुई इमारती लकड़ी की विभाग की टीमें उनके घरों में जाकर जांच करेगी। इसमें अधिक मात्रा में लकड़ी बरामद होने पर टीडी धारक से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
एचके सरवटा, मुख्य वन अरण्यपाल