{"_id":"675b2c96d872a3b2940d5222","slug":"tb-testing-of-prisoners-and-workers-with-portable-x-ray-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139430-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कैदियों और कामगारों की पोर्टेबल एक्सरे से टीबी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कैदियों और कामगारों की पोर्टेबल एक्सरे से टीबी जांच
Fri, 13 Dec 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Dec 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
सरोल में पोर्टेबल एक्सरे मशीन से जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पोर्टेबल एक्सरे के जरिये राजपुरा जेल में सजा काट रहे कैदियों की टीबी को लेकर जांच की गई। इस जांच में कोई भी कैदी टीबी संभावित लक्षणों से ग्रसित नहीं पाया गया। इसी तरह स्वास्थ्य टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज का सरोल में निर्माण करने वाली कंपनी के 21 मजदूरों की भी पोर्टेबल एक्सरे के जरिये टीबी जांच की। इसके उपरांत राजपुरा स्थित मदरसे में भी 20 की जांच की गई। 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना विभिन्न स्थानों में जाकर टीबी की जांच कर रही हैं।
इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों से लेकर गैर संचारी रोगों से ग्रसित सभी लोगों की टीबी जांच की जा रही है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति टीबी रोग से ग्रसित नहीं मिला। चंबा को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान के जरिए छुपे हुए टीबी रोगियों की पहचान की जा रही है। ताकि उनका समय पर इलाज करके इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें लोगों के घर-द्वार जाकर टीबी की जांच कर रही हैं।