फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   TB patients will be searched, Asha workers will knock on every house

Chamba News: टीबी रोगियों की होगी खोज, हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता

Sat, 07 Dec 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 07 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched, Asha workers will knock on every house
निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सांसद राजीव भारद्वाज। संवाद
चंबा। टीबी रोगियों के नजदीक रहने वाले और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग घर-द्वार टीबी जांच करेगा। इसमें आशा वर्करों के माध्यम से भी घर-घर जाकर संभावित टीबी रोगियों को चिह्नित कर जांच शिविरों में पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के शुभारंभ पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने कही। अभियान को सफल बनाने के लिए चलाई जा रही निक्षय वाहन (आईईसी वैन) को लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, टीबी रोगियों के नजदीक रहने वाले उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुपोषित व्यक्तियों, शुगर और एचआईवी इत्यादि गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों की विशेष रूप से टीबी रोग संबंधी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निक्षय वाहन का उपयोग करते हुए आयुष आरोग्य केंद्रों में टीबी रोग संबंधी जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों तक टीबी संभावितों को पहुंचाने के लिए आशा वर्करों को निर्देश दिए हैं। इस अभियान में संभावित रोगियों के बलगम की जांच के अलावा एक्स-रे जांच भी की जा जाएगी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी और डॉ. रेनू सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed