{"_id":"5703c1524f1c1bd11cc811cb","slug":"taxi-stand-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल परिसर बना टैक्सी स्टैंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर बना टैक्सी स्टैंड
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के पास खड़ी टैक्सियां ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल परिसर टैक्सी स्टैंड बनता जा रहा है। रोजाना दर्जनों टैक्सियां अस्पताल के बाहर खड़ी रहती हैं। जिसके कारण मरीजों को एक्स-रे और अन्य जांच करवाने के लिए लैब तक पहुंचने में काफी दिक्कतें पेश आ रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन द्वारा अस्पताल के बाहर टैक्सी खड़ी करने वाले चालकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी अजय कुमार, रमेश कुमार, देश राज, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार और प्यार सिंह ने बताया कि चंबा अस्पताल के बाहर टैक्सियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पूरा दिन भर अस्पताल के बाहर खड़ी होने वाली टैक्सियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के बाहर टैक्सियां खड़ी रहने से मरीजों के तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है। उधर, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राम कमल ने बताया कि अस्पताल के बाहर खड़ी की जा रही टैक्सियों की समस्या से प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई का उन्हें भी इंतजार है।
विज्ञापन