फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taxi operators called to DC office

Chamba News: टैक्सी ऑपरेटरों को डीसी दफ्तर बुलाया

Tue, 12 Dec 2023 12:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators called to DC office
धर्मशाला। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे टैक्सी ऑपरेटर यूनियन को दो दिन में डीसी ने मांगों को सुनने के लिए बुलाया है। साथ ही आश्वासन दिया है कि शीतकालीन सत्र के दौरान उनको मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा। यह आश्वासन डीसी ने सीएम से मिलने आए टैक्सी ऑपरेटरों को दिया। कांगड़ा टैक्सी आपरेटर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर के टैक्सी आपरेटर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दाड़ी में एकत्रित हुए थे। उन्हें जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री से मिलवाने की बात कही गई थी और सर्किट हाउस में मिलने को कहा गया था लेकिन जब टैक्सी ऑपरेटर सर्किट हाउस पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सीएम को अचानक जाना पड़ गया। डीसी कांगड़ा स्वयं उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंचे थे। संजय शर्मा ने बताया कि डीसी ने दो दिन के भीतर उन्हें बुलाया है। कहा कि टैक्सी गाड़ियों की परमिट अवधि बढ़ाने और व्हीकल लोकेशन
विज्ञापन

ट्रैकिंग (वीएलटी) सिस्टम के अधिक दाम वसूलने के साथ टैक्सियों के रूप में निजी गाड़ियों को दौड़ाने वालों पर कार्रवाई करना उनकी प्रमुख मांगें हैं। टैक्सियों के परमिट को 15 साल करने की मांग पहले भी कई बार उठाई गई है। इसके अलावा टैक्सियों के रूप में दौड़ रहे निजी वाहनों पर कार्रवाई के लिए एक सूची भी संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अभी तक कोई ऐसे वाहनों पर लगाम नहीं कसी गई है। इसके चलते अपनी मांगों को लेकर वे सीएम से मिलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अब पहले जिला प्रशासन के समक्ष मांगों को उठाया जाएगा, उसके बाद शीतकालीन सत्र में सीएम को मांगें बताई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed