फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Taxi challan issued on complaint of bus owner, union blocks road

Chamba News: बस मालिक की शिकायत पर टैक्सी का चालान, यूनियन ने किया चक्का जाम

Thu, 08 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Taxi challan issued on complaint of bus owner, union blocks road
सलूणी (चंबा)। सलूणी चौक पर वीरवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब आरटीओ द्वारा एक निजी बस मालिक की शिकायत पर खड़ी टैक्सी का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। इस कार्रवाई के विरोध में टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे वीरवार पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

इस बीच बस मौके पर पहुंची तो यूनियन के कहने पर पुलिस ने जांच की तो बस के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। इस पर बस का 10 हजार रुपये का चालान काटा गया तो यूनियन के सदस्य शांत हुए।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के सदस्यों का आरोप है कि जिस टैक्सी का चालान किया गया, वह लंबे समय से खड़ी थी। मामला उस समय और बिगड़ गया, जब आरटीओ ने सार्वजनिक रूप से यह कहा कि टैक्सी का चालान एक निजी बस मालिक की शिकायत पर किया गया है। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन सदस्यों ने उसी शिकायत करने वाले की बस को रोककर जांच की मांग की। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि निजी बस के पास बीते छह माह से कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। यूनियन का आरोप है कि उक्त बस को चालक नहीं बल्कि लोक निर्माण विभाग का एक कर्मचारी चला रहा था, जो उस समय छुट्टी पर था। इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताया गया।
यूनियन सदस्यों का दावा है कि यह निजी बस पिछले छह माह से बिना दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रही थी, इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बस समय से पहले और बाद में चलती है और अकसर ओवरलोड होकर यात्रियों को ढोती है, फिर भी उस पर कोई सख्ती नहीं होती, जबकि नियमों का पालन करने वाली टैक्सियों को निशाना बनाया जा रहा है।
टैक्सी यूनियन के सदस्य राज कुमार, देस राज, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, रिंकू और मुकेश कुमार ने उपायुक्त चंबा से मांग की है कि टैक्सी पर किया गया चालान तुरंत रद्द किया जाए, सलूणी में निजी बसों की समयसारिणी का बोर्ड लगाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन अधिकृत चालक ही चला रहे हों।

टैक्सी का चालान शिकायत के आधार पर किया गया था और संबंधित वाहन काफी समय से सलूणी में खड़ा था। आगामी दिनों में निजी बसों की भी नियमित जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। राम प्रकाश, आरटीओ चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed