फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tarring should be done at a fast pace from Bharmour to Bagga

Chamba News: भरमौर से बग्गा तक तेज गति से की जाए टारिंग

Tue, 17 Jun 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tarring should be done at a fast pace from Bharmour to Bagga
भरमौर (चंबा)। उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा-2025 की तैयारियों के संबंध में उपमंडल भरमौर के लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रशासनिक दायित्वों और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुख सुविधाओं के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक में श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत कानून व्यवस्था, सड़कों के मरम्मत संबंधी कार्यों, परिवहन सुविधा, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के पंजीकरण, भोजन तथा रहने संबंधी व्यवस्थाओं, जलापूर्ति, चिकित्सा सुविधा, विद्युत एवं ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की। इसके अलावा दूरसंचार व सूचना प्रणाली, संभावित आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों पर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपयुक्त चंबा मुकेश रेपवाल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्णय लिया कि एनजीटी के आदेशों के अनुरूप यात्रा मार्ग पर शौचालय व स्वच्छता संबंधी प्रबंधों तथा व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में बनाए गए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग एनएच 154 भरमौर से लेकर बग्गा तक टारिंग का कार्य तीव्र गति से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। निर्देशित किया कि 15 जून से पूर्व हड़सर से गुई नाला सड़क मार्ग, गुई नाला से दोनाली मार्ग के सुधार व चौड़ीकरण, तोंस का गोठ से दोनाली तक घोड़े के लिए अलग मार्ग निर्मित व दोनाली के पास दूसरा ब्रिज प्राथमिकता के आधार पर स्थापित किया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों व व्यवस्थाओं बारे अपने दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण गत वर्ष के दौरान मणिमहेश यात्रा में प्रदान की गई सेवाओं में अर्जित किए गए अनुभव के आधार पर इस वर्ष अपनी सेवाओं में और बेहतरी लाएं। जिससे इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed