{"_id":"6ab2b6e031bc2c1ed90eb83a","slug":"tar-stripped-away-chudi-lilh-road-riddled-with-potholes-chamba-news-c-88-1-ssml1004-197539-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तारकोल उखड़ा, गड्ढों में तब्दील हुई चूड़ी-लिल्ह सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तारकोल उखड़ा, गड्ढों में तब्दील हुई चूड़ी-लिल्ह सड़क
Wed, 23 Sep 2026 10:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
चूड़ी-लिल्ह संपर्क मार्ग की बदहालदशा ब्यां करती तस्वीर। संवाद
चंबा। चूड़ी-लिल्ह संपर्क सड़क पर तारकोल उखड़ने से जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं और कई हिस्से कच्ची मिट्टी में बदल गए हैं। चूड़ी पुल से लिल्ह तक करीब 3.5 किलोमीटर मार्ग पर वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
संवेदनशील हिस्सों में क्रैश बैरियर नहीं होने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है। कैंची मोड़ के पास सड़क की हालत सबसे खराब है। यह मार्ग गांण, प्रीणा, किलोड़, कुनेड़ और कलमला समेत कई पंचायतों को जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
खराब सड़क से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने और फिसलन बढ़ने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन फिसलने से कई बार हादसे हो चुके हैं और गड्ढों के कारण वाहनों के कलपुर्जे भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कई वर्षों से जर्जर है और विभाग को कई बार समस्या बताने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।
सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है। लोगों की ओर से कई बार विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। -अशोक ठाकुर, ग्रामीण
सड़क से कई पंचायतों के लोग आवाजाही करते हैं। रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरने के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी है। -अनिल कुमार ठाकुर, ग्रामीण
चूड़ी-लिल्ह संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। दो दशक बीतने के बाद अब तक इसकी सुध नहीं ली गई है। -धर्मेंद्र राणा, ग्रामीण
चूड़ी पुल से लेकर लिल्ह क्षेत्र तक तकरीबन 3:30 किलोमीटर सड़क पर अब 10 से 20 मीटर हिस्सा भी सुरक्षित नहीं बचा है। यह मार्ग लोगों की परीक्षा ही ले रहा है। -विपिन शर्मा, ग्रामीण
सड़क के पेचवर्क के लिए जल्द टेंडर लगाया जाएगा। विभाग की ओर से लेबर के माध्यम से नालियों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य करवाए जा रहे हैं। राकेश मरोल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग