{"_id":"6aef4d5ca10aff13530dcafe","slug":"tar-laid-on-a-two-kilometre-stretch-of-the-mangla-tapoon-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202357-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंगला-टपूण सड़क के दो किलोमीटर हिस्से पर बिछा तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंगला-टपूण सड़क के दो किलोमीटर हिस्से पर बिछा तारकोल
Sat, 07 Nov 2026 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। मंगला-टपूण संपर्क मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से में तारकोल बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। इससे लंबे समय से खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने कार्य करवाने के लिए सदर विधायक नीरज नैय्यर और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
ग्रामीणों में अजय कुमार, महेश कुमार, मनू कुमार, नरेश कुमार, मदन कुमार, दर्शन कुमार, सूरज कुमार, सतीश कुमार, राहुल और चमन ने कहा कि सड़क की हालत खराब होने से आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही थीं। अब तारकोल बिछने से आवागमन सुगम होगा। हालांकि, सड़क पर पानी की निकासी के लिए स्कप्परों का निर्माण नहीं हुआ है। इससे बरसात में पानी सड़क पर बहने और नई तारकोल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने विभाग से जल्द स्कप्परों का निर्माण करवाने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि मंगला-टपूण मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्कप्परों सहित अन्य जरूरी कार्य करवाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद