{"_id":"6612d48b87468ba6ae08bcf1","slug":"tar-drums-filled-with-stones-were-installed-in-place-of-crash-barriers-in-bharmour-area-chamba-news-c-88-1-ssml1006-122121-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर क्षेत्र में क्रैश बैरियर की जगह लगाए पत्थर भरकर तारकोल के ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर क्षेत्र में क्रैश बैरियर की जगह लगाए पत्थर भरकर तारकोल के ड्रम
Sun, 07 Apr 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
क्रैश बैरियर की जगह लगाए पत्थर भरकर तारकोल के ड्रम। संवाद
भरमौर क्षेत्र में क्रैश बैरियर की जगह लगाए पत्थर भरकर तारकोल के ड्रम
हादसे रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी नहीं लगा पाया क्रैश बैरियर, सड़क की हालत भी हो चुकी है खस्ता
ग्रामीण बोले - बार-बार मांग उठाने के बाद भी विभाग नहीं कर पाया सड़क की मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आधुनिकता के दौर में वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़क किनारे अनब्रेकेबल क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं, वहीं जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोक निर्माण विभाग ने सड़क किनारे पत्थर से भरे हुए तारकोल के ड्रम लगा रखे हैं। ये वाहन दुर्घटनाएं रोकने में कारगर नहीं हो रहे हैं। भरमौर से थल्ला जाने वाली सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग ने क्रैश बैरियर लगाने के बजाय तारकोल के खाली ड्रम पत्थरों से भरकर लगाए हैं।
सड़क किनारे वाहनों को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। सड़क पर पत्थरों के ऊपर चालकों को गाड़ी चलानी पड़ रही है। पता नहीं लगता कि पत्थरों के ऊपर सड़क बनाई गई है या सड़क के ऊपर पत्थर रखे गए हैं। सड़क पर तारकोल का नामोनिशान नहीं है। इस वजह से वाहनों में सफर करने वाले लोगों को हिचकोले खाकर सफर करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हो रही है। थल्ला तक पांच किलोमीटर सफर करने में उनके मुंह पर धूल का पाउडर लग जाता है। चैन लाल, होशियार सिंह, योगराज, कमल कुमार, चमन, सुनील, सुरेंद्र और मनोज कुमार ने बताया कि सड़क की दुर्दशा सुधारने के लिए वे कई बार लोनिवि से मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग ने इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए हैं। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि जल्द ही सड़क की हालत सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
--