{"_id":"679380a072138c37f20a39ef","slug":"tanmay-won-the-quiz-competition-chamba-news-c-88-1-ssml1004-142442-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में तन्मय ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में तन्मय ने बाजी मारी
Sat, 25 Jan 2025 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:24 AM IST
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यतिथि।
बनीखेत (चंबा)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत में ‘पराक्रम दिवस’ और ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह के नौवीं कक्षा के छात्र तन्मय कुमार ने प्रथम और 11वीं की छात्रा निकिता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार और स्टाफ सदस्यों ने विजेता छात्रों को बधाई दी। विजेताओं को विद्यालय में प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर उन्हें सकारात्मक और उत्साहवर्धक अनुभव प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत और बकलोह, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 और 2 चमेरा, जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बैली और सकरेरा, चंबा मिलेनियम स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल सहित 10 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।