फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tanishka and Amit won in half marathon

Chamba News: हाफ मैराथन में तनिष्का और अमित ने मारी बाजी

Sun, 06 Oct 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Tanishka and Amit won in half marathon
चंबा में मैराथन के दौरान विजेता  प्रतिभागी।संवाद
चंबा। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग ने चंबा में हाफ मैराथन का आयोजन किया। इसमें महिला और पुरुषों ने भाग लिया। महिला वर्ग की मैराथन में तनिष्का बरोल ने पहला स्थान हासिल किया। सत्या दूसरे और पल्लवी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में अमित ने पहला स्थान पाया। पर्व ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

मैराथन का आयोजन करियां में वन विभाग की चेक पोस्ट के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन और वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। सदर के विधायक नीरज नैय्यर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों को इस प्रकार की खेलकूद से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि आठ अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभाग सभी उपमंडलों में कई प्रकार की गतिविधियां करवाएगा। इसमें स्कूलों में बच्चों की चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता भी करवाई जा रही है। वन रक्षक संबंधित पंचायतों में जाकर लोगों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। वन्य प्राणी सप्ताह की थीम मान वन्य जीव संघर्ष रखी गई है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed