फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Take care of cleanliness to avoid malaria: Dr. Kapil

मलेरिया से बचने के लिए रखें स्वच्छता का ध्यान : डॉ. कपिल

Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Take care of cleanliness to avoid malaria: Dr. Kapil
चंबा। गर्मी और बरसात के मौसम में मलेरिया का खतरा रहता है। इस मौसम में लोगों को मलेरिया से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर गर्मी, बरसात और गंदे पानी में पैदा होता है। इसलिए लोगों को ऐसे मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घरों और कार्यालय में लगे कूलरों में जमा पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें। रात को सोते समय बच्चों के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। सुबह-शाम पूरी बाजू के कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें। इस दौरान भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें प्रअपराजिता, भानुप्रिया, भूमि अक्षिता,आयुषी और कान्या ने भाग लिया। उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed