{"_id":"662fcdf65a035d5de007c87d","slug":"tailors-son-secured-fourth-position-in-merit-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123635-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दर्जी के बेटे ने हासिल किया मेरिट में चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दर्जी के बेटे ने हासिल किया मेरिट में चौथा स्थान
Mon, 29 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा में परीक्षा परिणाम में छठे स्थान पर रहने पर बेटी आफरीन मलिक का मुंह मीठा करवाते परिजन।संवा
चंबा। कला संकाय की मेरिट में चौथा स्थान हासिल करने वाले सिल्लाघ्राट के स्कूली छात्र चिंतन शर्मा ने कहा कि वे अध्यापक बनना चाहते हैं। कहा कि भाई से उन्हें समय-समय पर प्रेरणा मिलती रही। दो घंटे की चढ़ाई लगाकर वे स्कूल पहुंचते थे। स्कूल पहुंचने के लिए सुबह साढ़े सात बजे घर से निकलना पड़ता था और शाम को भी वे घर छह बजे पहुंचे थे। सर्दियों में घर पहुंचते अंधेरा हो जाता था। चिंतन के पिता दर्जी हैं। उन्होंने अपने कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों, माता पिता और बड़े बुजुर्गों को दिया है। संवाद
--
इंजीनियरिंग में बनाएंगे कॅरिअर : गीतांश शर्मा
चंबा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के छात्र गीतांश शर्मा ने साइंस संकाय में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल किए है। गीतांश इंजीनियरिंग में अपना कॅरिअर बनाएंगे। गीतांश के पिता यशपाल शर्मा सिविल सप्लाई कारपोरेशन में बतौर एरिया मैनेजर कार्यरत हैं। गीतांश ने इस कामयाबी का श्रेय अपने अध्यापकों को दिया है।
--
दसवीं में सातवां और बारहवीं में अद्रीजा ने हासिल किया छठा स्थान
चंबा। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अद्रीजा गौत्तम ने साइंस संकाय में 97.40 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया है। अद्रीजा वैज्ञानिक बनना चाहती है। अद्रीजा के पिता सुधीर दत्त गौत्तम केसीसी बैंक मैनेजर है। जबकि माता स्मृति गणित प्रवक्ता है। बेटी की कामयाबी पर परिजन काफी खुश है। माता स्मृति ने बताया कि फिजीक्स के इग्जाम के दौरान अद्रीजा बीमार पड़ गई थी। मगर परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रशासनिक अधिकारी बन करूंगी सेवा : आयुषी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा आयुषी वर्मा ने कॉमर्स संकाय में 95.40 प्रतिशत अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया है। आयुषी वर्मा ने बताया कि इंग्लिश की परीक्षा के दौरान उनकी तबीयत खराब थी। फिर भी परीक्षा काफी अच्छा हुई। साल भर कड़ी मेहनत की है। आयुषी ने बताया कि वे प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए खूब मेहनत करेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिना कोचिंग और टयूशन के हासिल की उपलब्धि
राजकीय कन्या विद्यालय चंबा की छात्रा आफरीन मलिक ने बिना कोचिंग और ट्यूशन के जमा दो के आर्ट्स संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर छठा स्थान हासिल किया है। आफरीन ने बताया कि वे प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। उनके पिता केबल ऑपरेटर हैं। कहा कि अध्यापकों ने काफी अच्छे से पढ़ाया, जिसका यह परिणाम है।
--
अध्यापक बनना चाहती हैं कामिनी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की छात्रा कामिनी ठाकुर ने आर्ट्स संकाय में 95.60 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया है। कामिनी अध्यापक बनना चाहती हैं। कामिनी के पिता ठेकेदार हैं। बताया कि परीक्षा के दौरान बीमार हुई थीं, मगर शिक्षकों ने उनका हौसला बढ़ाया।
--
प्रशासनिक अधिकारी बनूंगी : प्रगति
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरंगड़ की छात्रा प्रगति शर्मा ने आर्ट्स संकाय में 95.60 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया है। प्रगति प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए वो खूब मेहनत करेंगी। प्रगति के पिता राज कुमार दुकानदार हैं, जबकि माता आशा देवी कुशल गृहिणी हैं। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य चंद्र शेखर शर्मा ने प्रगति को बधाई दी है।