फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tadoli was jammed for three hours, the patient suffered

तड़ोली में तीन घंटे लगा रहा जाम, मरीज को हुई परेशानी

Wed, 13 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tadoli was jammed for three hours, the patient suffered
रमौर-पठानकोट एनएच पर तड़ोली के पास लगा वाहनों का लंबा जाम। संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर तड़ोली के पास होने वाली वाहनों की पासिंग लोगों की परेशानियों को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को चनेड़ निवासी पवन कुमार अपनी माता सुमित्रा देवी की तबीयत खराब होने पर इलाज लिए मेडिकल कॉलेज चंबा निजी वाहन में लेकर आ रहे थे। ऐसे में तड़ोली में लगे जाम में उनकी गाड़ी फंसी रही। तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद वह स्वास्थ्य केंद्र की ओर निकल पाए। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान तड़ोली में यातायात पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाए।
यात्रियों रमेश कुमार, कपिल कुमार, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, बचन सिंह, दिलीप कुमार आदि ने बताया कि तड़ोली में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान जाम लग जाता है। इतना ही नहीं सड़क के दोनों किनारों पर वाहन चालक अपने वाहनों को पार्क कर देते हैं जिससे हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं। बुधवार सुबह 11:00 बजे से लगा जाम दोपहर 2:00 बजे बहाल हो पाया। वाहनों की लगी लंबी कतारों के चलते मरीजों और अपने गंतव्यों की ओर निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आखिरकार सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर जाम को बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

चंबा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस जवानों ने ही जाम को खुलवाया। कहा कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed