फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sweep activities will be conducted in educational institutions: Kulbir Singh Rana

शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:कुलबीर सिंह राणा

Sat, 06 Apr 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Sweep activities will be conducted in educational institutions: Kulbir Singh Rana
शिक्षण संस्थानों में चलाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:कुलबीर सिंह राणा
विज्ञापन

एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापकों के साथ लघु सचिवालय पट्टी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए उन्होंने हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एक विस्तृत स्वीप योजना को तैयार किया गया है तथा जल्द सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रभारियों के साथ इसे साझा किया जाएगा। बैठक में मुख्यता रैली, डीबेट, पोस्टर मेकिंग, मतदाता निमंत्रण पत्र , भाषण इत्यादि विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में प्रोजेक्टर उपलब्ध हैं वह अपने स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम भी बच्चों को दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिशन-414 के तहत व मिशन 22 गोइंग टू 72 के तहत चिन्हित किए गए मतदान केन्द्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं मुख्य अध्यापक उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed