{"_id":"667c503eadd5e02ee0005199","slug":"survey-for-making-family-register-will-run-in-the-city-till-july-30-chamba-news-c-88-1-cmb1002-127859-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर में 30 जुलाई तक चलेगा परिवार रजिस्टर बनाने का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर में 30 जुलाई तक चलेगा परिवार रजिस्टर बनाने का सर्वे
Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में परिवार रजिस्टर बनाने के लिए तीस जुलाई तक सर्वे होगा। नगर परिषद ने लोकमित्र केंद्र के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन परिवार नकल देने के लिए अभियान चलाया है।
इस दौरान टीम घर-घर सर्वे करने पहुंच रही हैं। वार्ड पार्षद भी टीम के साथ दस्तक दे रहे हैं। मार्च से पहले से सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। आचार संहिता के दौरान सर्वे पर रोक लग गई थी। अब टीम ने 30 जुलाई तक शहरवासियों के परिवार रजिस्टर बनाने के सर्वे का कार्य पूरा करने की बात कही है।
इसमें शहर के हर परिवार का डाटा अपलोड किया जा रहा है। सर्वे के बाद आगामी औपचारिकताएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद चंबा वासियों को परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। साथ ही शहरवासी जरूरत पड़ने पर घर बैठे ही ऑनलाइन परिवार नकल के लिए आवेदन कर उसे हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीते कुछ माह पहले शहरी विकास निदेशालय ने परिवार रजिस्ट्रेशन एप लांच किया है। इसके माध्यम से परिवार रजिस्टर बनेगा। इसमें शहरवासियों का रिकॉर्ड रहेगा। नगर परिषद ने लोक मित्र केंद्रों को सर्वे करने का कार्य सौंपा है। फिलहाल टीम सर्वे कर रही है। नगर परिषद के तहत चौगान, सुराड़ा, सपड़ी, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा, जनसाली, कसाकड़ा, धड़ोग, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, हटनाला वार्ड शामिल हैं। यहां परिवार रजिस्टर बनाने के लिए सर्वे हो रहा है। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि परिवार रजिस्टर बनाने के लिए लोक मित्र केंद्र की ओर से सर्वे किया जा रहा है। तीस जुलाई तक सर्वे होने का लक्ष्य रखा गया है।
--