{"_id":"6a639f2139cd35be6603e02d","slug":"surendra-kumar-katoch-has-assumed-charge-as-sdm-salooni-chamba-news-c-88-1-cmb1002-191030-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुरेंद्र कुमार कटोच ने संभाला एसडीएम सलूणी का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुरेंद्र कुमार कटोच ने संभाला एसडीएम सलूणी का कार्यभार
Fri, 24 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सुरेंद्र कुमार कटोच ने शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी सलूणी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वह संयुक्त आयुक्त धर्मशाला के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि लोगों के कार्य समय पर पूरे हों ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नवनियुक्त एसडीएम ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में विकास कार्यों, लंबित मामलों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंच सके। संवाद