Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Suraj Singh became the head, winning by three votes.

Chamba News: सूरज सिंह बने प्रधान, तीन मतों से जीते

Sun, 16 Nov 2025 04:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 04:42 AM IST
विज्ञापन
Suraj Singh became the head, winning by three votes.
प्रौथा विद्यालय में चुनावों में तीन मतसे विजयी सूरज सिंह को कंधों पर उठाते अन्य विद्यार्थी।
प्रौथा विद्यालय में हुआ मतदान, प्रधान पद की दौड़ में रहे तीन छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला प्रौथा में निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से मतदान की प्रक्रिया करवाई गई। मतदान प्रक्रिया प्रधानाचार्य नरदेव सिंह जंदरोटिया की अध्यक्षता में हुई। मतदान प्रक्रिया में 137 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए तीन छात्रों युवराज, सूरज सिंह और वरुण ने अपना नामांकन दाखिल किया।
मतदान प्रक्रिया में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पीठासीन अधिकारी और पोलिंग ऑफिसर की भूमिका में तारीख शेख, मघाराम, ओम प्रकाश और संजय कुमार नजर आए। मतों की गणना तारीख शेख और दीप कुमार ने की। 137 वोटों में से सूरज सिंह को 63 मत, युवराज को 60, वरुण को 12, एक मत नोटा और एक मत रद्द हुआ।
विज्ञापन

सूरज सिंह 63 मतों के साथ विजयी रहे। उन्हें एक साल के लिए प्रधान चुनाव गया। सभी छात्रों में मतदान के प्रति काफी उत्साह और रुचि देखने को मिली। कुल मिलाकर छात्रों को निष्पक्ष, स्वतंत्र मतदान की अच्छी जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed