{"_id":"68bb0ef88f3d4ecea30dbd9b","slug":"sunlight-brought-relief-darkness-disappeared-from-250-villages-21-roads-were-restored-chamba-news-c-88-1-ssml1004-160116-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धूप ने दी राहत, 250 गांवों से छंटा अंधेरा, 21 सड़कें बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धूप ने दी राहत, 250 गांवों से छंटा अंधेरा, 21 सड़कें बहाल
Fri, 05 Sep 2025 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 05 Sep 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पेयजल लाईन को सुचारू करने में जुटी विभाग की टीम।संवाद
चंबा। जिला चंबा में शुक्रवार को खिली धूप अंधेरे से जूझ रहे 250 गांवों के लिए उजाले की किरण लेकर आई। बिजली बोर्ड की टीम ने एक ही दिन में करीब 50 ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया, जिससे गांवों से दो हफ्ते बाद अंधेरा छटा। वहीं, 21 ग्रामीण संपर्क मार्ग बहाल होने से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
जिले में अब भी 166 मार्ग बंद हैं और 160 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को भी कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को प्रभावित पेयजल योजनाओं में से 50 प्रतिशत परियोजनाएं बहाल हुईं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे लोथल तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, जबकि चंबा-होली मार्ग अब भी बंद है। इसके अलावा लाहड़ू-चुवाड़ी, चंबा-तीसा, चंबा-सलूणी और बनीखेत-डलहौजी मार्ग भी बहाल हो गए हैं। चंबा-पठानकोट मार्ग भी शुक्रवार को दिनभर खुला रहा। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि शुक्रवार को मौसम खुलने से राहत कार्याें में तेजी आई। मशीनरी मौके पर जुटी हुई है। साथ ही अधिकारी भी फील्ड पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जुटे हुए हैं।