फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sundla fire incident

सुंडला में अग्निकांड के बाद एक ही रात में बन गई पक्की दुकानें

Mon, 23 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 23 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
sundla fire incident

सुंडला में भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े आठ खोखों की जगह दोबारा से एक ही रात में पक्की दुकानें बनाने का प्रयास हुआ है। अग्निकांड का शिकार हुए सभी खोखे सरकारी जमीन पर थे और प्रशासन या राजस्व विभाग की ओर से किसी भी प्रभावित को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। इसके बावजूद घटना के कुछ ही घंटों बाद सभी प्रभावितों ने पक्की दुकानों का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है और सभी निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। खोखों में अग्निकांड की घटना के बाद पक्की दुकानें बनाने के प्रयास ने अग्निकांड की घटना को संदेहजनक बना दिया है। घटना के तुरंत बाद ही प्रभावितों ने खाली हुई जगह पर निर्माण की कोशिश की है। जबकि न तो वे प्रशासन और न ही सरकार से किसी तरह की मदद मांगने गए। 
विज्ञापन



इस घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की दोबारा से जांच के निर्देश दिए हैं और पुलिस से मामले की तह तक छानबीन करने का आह्वान भी किया है। जबकि अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे में कब्जे छोड़ने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट....
मामले की छानबीन करे पुलिस : अजय पराशर
तहसीलदार अजय पराशर ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी कीमत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को चौबीस घंटों के भीतर अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद प्रशासन एक तरफा कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की छानबीन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed