{"_id":"698e020e3d50237c010e584c","slug":"sultanpur-defeated-baraur-brtc-defeated-tanola-to-reach-the-finals-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174553-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुल्तानपुर ने बरौर, बीआरटीसी ने तनोला को हरा फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुल्तानपुर ने बरौर, बीआरटीसी ने तनोला को हरा फाइनल में बनाई जगह
Thu, 12 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट मैचसे पहले आयोजकों के साथ टीम।स्रोत आयोजक
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में सुल्तानपुर की टीम ने बरौर को 71 रन से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में बीआरटीसी की टीम ने तनोला को 47 रन से हराया। अब शुक्रवार को फाइनल मैच बीआरटीसी और सुल्तानपुर के बीच खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने बताया कि इस मैच में सुल्तानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 215 रन बनाए। इसमें विकास ने ताबड़तोड़ 73 और हर्ष ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए। बरौर की ओर से रिक्की ने दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरौर की टीम 144 रन पर ही सिमट गई। इसमें कमल ने 23 और विरेंद्र ने 21 रनों की पारी खेली। सुल्तानपुर की ओर से हितेश और डीके ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरे सेमीफाइनल में बीआरटीसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तन्होला की टीम 157 रन ही बना सकी। 47 रन के अंतर से यह मैच बीआरटीसी की टीम ने जीत लिया।