फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sulabh toilet turned into ruins, Municipal Council completely failed

Chamba News: खंडहर में बदल गया सुलभ शौचालय, नगर परिषद पूरी तरह नाकाम

Sun, 07 Dec 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Sulabh toilet turned into ruins, Municipal Council completely failed
बस स्टैंड के सुलभ शौचालय की टूटी छत:
चंबा। दिन: शनिवार, समय सुबह 11:30 बजे, स्थान चंबा। शहर के पुराने बस स्टैंड का सुलभ शौचालय पूरी तरह से खंडहर देखने को मिला। कभी लोगों और यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह शौचालय अब परेशानियों का बड़ा कारण बन गया है। उक्त स्थान पर जाकर देखा तो शौचालय की सीटें पूरी तरह टूटी पड़ी हैं, दरवाजे उखड़ गए, कई जगह सिर्फ कुंडे लटके, नल तक टूट चुके हैं। छत भी टूटी हुई तो कहीं-कहीं पानी टपकने के निशान, फर्श पर कीचड़, गंदगी की परत और बदबू बस स्टैंड के बाहर तक जा रही है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, यहां सालों से सफाई नहीं हुई है और न ही नगर परिषद ने कोई निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

लोगों में मनीष कुमार, साहिल कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार ने बताया कि यह शौचालय देखकर तो कोई अंदर कदम भी न रखे लेकिन मजबूरी में जाना पड़ता है। नगर परिषद को तो सिर्फ आमदनी से लेना-देना है। कई बार शिकायत की पर नगर परिषद ने आज तक ध्यान नहीं दिया। यह बस स्टैंड शहर का ही नहीं, कई बाहरी जिलों से आने वाले यात्रियों का भी मुख्य केंद्र है। लोग इस बदहाल शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, जिससे शहर की छवि पर भी सवाल उठता है।
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार अजय कुमार ने बताया कि इस बारे सुपरवाइजर को दिशा-निर्देश जारी कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed