फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   suicide case in chamba runukhoti

रूणूकोठी पंचायत के जगत गांव में फंदा लगाकर व्यक्ति ने दी अपनी जान

Wed, 06 Nov 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
suicide case in chamba runukhoti
चंबा। रूणूकोठी पंचायत के जगत गांव में एक व्यक्ति ने रस्सी से फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान अजय सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव हडवाल डाकघर धनेटा तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से जगत गांव में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

आत्महत्या करने का कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। क्योंकि मृतक ने किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। इससे उसके आत्महत्या करने के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने बुधवार को शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजय सिंह जगत गांव में ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार सुबह के समय जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने उसके कमरे के बाहर आवाज लगाकर उसे उठाने का प्रयास किया। मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब मकान मालिक ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो अजय सिंह छत में लगी रस्सी में झूूल रहा था। मकान मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल में जाकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों के बयान लिए गए। इसमें परिजनों के किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया।

इसलिए पुलिस ने मामले को आईपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed