फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sugar and BP patients found during investigation

Chamba News: जांच में निकले शुगर और बीपी के मरीज

Tue, 02 Apr 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sugar and BP patients found during investigation
चंबा के चुवाड़ी सैनिक विश्राम गृह में मेडिकल कैंप के दौरान चेकअप करवाते भूतपूर्व सैनिक।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। सैनिक विश्राम गृह चुवाड़ी में मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस आईसी ईसीएचएस सेल स्टेशन हेड क्वार्टर डलहौजी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं शामिल हुईं। इस दौरान 70 वीरांगनाओं सहित पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इनमें 36 लोगों के ब्लड टेस्ट भी किए गए जिसमें बीपी, शुगर और घुटनों के दर्द के मरीज भी पाए गए। इन्हें चिकित्सक ने समय- समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी। इस मौके पर मेडिकल टीम से डाॅ. युक्तिधर शर्मा, नर्सिंग असिस्टेंट लाभ सिंह, लैब टेक्नीशियन क्लर्क संजय सहित एक्स सर्विसमैन लीग के प्रधान बृजलाल शर्मा, सुरेश कुमार, करण सिंह, मदनलाल, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र सिंह अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed