फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Subhash Chand Kasav received Gyan Sarita Samman

Chamba News: सुभाष चंद कासव को मिला ज्ञान सरिता सम्मान

Sun, 05 May 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chand Kasav received Gyan Sarita Samman
सुभाष चंद।संवाद
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड्डा के शिक्षक एवं कवि सुभाष चंद कासव को ज्ञान सरिता साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट आगरा की ओर से ज्ञान सरिता साझा शिक्षक साहित्य संग्रह में रचनाएं प्रकाशित होने पर दिया गया है। गौरतलब है कि सुभाष चंद कासव हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से प्रायोजित एक कार्यक्रम के तहत सिंगापुर (विदेश भ्रमण) के लिए भी चयनित हुए थे। चंबा की गैहरा तहसील के छोटे से गांव जौवा से संबंध रखने वाले एक सुभाष चंद एक प्रसिद्ध शिक्षाविद, साहित्यकार और समाजसेवी हैं। उन्हें पिछले वर्ष हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए विश्व हिंदी रचनाकार मंच की ओर से हिंदी सागर सम्मान से नवाजा गया था। उन्हें अंग्रेजी, हिंदी और समाजशास्त्र तीन विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त है। वह एक नवाचारी शिक्षक हैं। अब तक 200 से अधिक हिंदी और अंग्रेजी कविताएं लिख चुके हैं। उनका एकल काव्य संग्रह उम्मीदों तक प्रयास छपकर पाठकों को आत्मविभोर कर रहा है। यह अमेजन व फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है । इसके अलावा इन्होंने काव्य कोकिला साझा शिक्षक काव्य पुस्तक के निर्माण में भी योगदान दिया है। उन्हें बचपन से ही कविताएं लिखने का शौक था। इसी शौक के चलते वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।


अब शीघ्र ही प्रकाशित होने जा रहे ज्ञान सरिता साझा शिक्षक साहित्य संग्रह में इनकी रचनाएं पाठकों को पढ़ने को मिलने वाली है। पुस्तक में इनकी इन रचनाओं के प्रकाशित होने के चलते इनको विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट की ओर से यह सम्मान दिया जा रहा है। इस पुस्तक का संपादन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक युद्धवीर टंडन कर रहे हैं। उप संपादक के रूप में किरण कुमार भूमिका निभा रहे हैं। इसमें प्रदेश के 30 रचनाकार शामिल है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed