{"_id":"638ccea2cead1c35f822fc67","slug":"study-will-be-done-from-led-screen-in-central-primary-school-tikru-chamba-news-sml429827639","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू में एलईडी स्क्रीन से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू में एलईडी स्क्रीन से होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू के विद्यार्थी अब आधुनिक तरीके से पढ़ाई करेंगे। अध्यापक विद्यार्थियों को ब्लैक बोर्ड और चौक की बजाय स्मार्ट एलईडी से पढ़ाएंगे।
इसके लिए सरकार की तरफ से पाठशाला को एलईडी दे दी गई है। पाठशाला के विद्यार्थियों को निपुण भारत अभियान के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इस अभियान में सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर टिकरू स्कूल को एलईडी दी है। इसका शुभारंभ टिकरू के प्रधानाचार्य टेक चंद भट्ट ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एलईडी का महत्व भी समझाया।
उन्होंने कहा कि आधुनिक के दौर में विद्यार्थियों की पढ़ाई इसी प्रकार के मॉडन तरीके से होनी चाहिए। यह सुविधा अभी तक निजी स्कूलों में दी जा रही है। सरकार की बेहतर प्रयासों के चलते आज यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी शुरू की जा रही है। इसका लाभ उठाकर विद्यार्थी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू की एसएमसी अध्यक्ष भोटी देवी ने बताया कि अध्यापक केहर सिंह राजौरिया विद्यार्थियों को अलग-अलग गतिविधियों से पढ़ाई करवा रहे हैं। इससे बच्चों का पढ़ाई में अच्छी तरह से मन लग रहा है। कविताओं और गीत से पढ़ाए जाने से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ रही है। पढ़ाई के इस अनूठे तरीके से उनके बच्चों में पढ़ाई को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में इस आधुनिक एलईडी से अध्यापक बच्चों को और भी ज्यादा अच्छे तरीके से पढ़ा पाएंगे।
इससे आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में अपना नाम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने एलईडी देने के लिए सरकार और विभाग का आभार जताया। इस समय पाठशाला में 29 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके साथ ही पाठशाला में बाल निधि कोष, बाल संसद, बाल सदन, डॉ. भीम राव आंबेडकर ईको क्लब, संस्कारशाला समेत कई गतिविधिों से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।