फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students were informed about their rights and the adverse effects of substance abuse.

Chamba News: विद्यार्थियों को अधिकारों और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about their rights and the adverse effects of substance abuse.
चुवाड़ी/बनीखेत (चंबा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बनीखेत के शिक्षण संस्थान पुखरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों, निशुल्क कानूनी सहायता और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मादक द्रव्य दुरुपयोग विरोधी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता नवीन ठाकुर ने विद्यार्थियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। साथ ही विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य दीपक अंगारा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक बुराइयों से बचने की प्रेरणा भी देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed