फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Students should remain stress free in examinations, study with dedication: Chauhan

परीक्षाओं में तनावमुक्त रहें विद्यार्थी, लग्न से करें पढ़ाई : चौहान

Sat, 17 Feb 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Students should remain stress free in examinations, study with dedication: Chauhan
जवाहर नवोदय स्कूल चंबा में​ ​शिविर के दौरान जानकारी देती युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी:संवाद
सरोल (चंबा)। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें। तनाव लेने से क्षमता और प्रदर्शन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखने और मन के अंदर के भय को समाप्त करने के टिप्स दिए। पाठ्यक्रम को परीक्षा की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि जीवन की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से कंठस्थ करने की बात कही। जवाहर नवोदय स्कूल सरोल में कॅरिअर जागरूकता शिविर हुआ। इसमें जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम में जुट जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग और प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया। कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी बताया। ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने बताया कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से विद्यार्थियों को स्टीक जानकारी मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed