{"_id":"65c65f31c2fc1a578a07a122","slug":"students-should-aim-high-prepare-for-exams-without-stress-tanu-chamba-news-c-88-1-cmb1003-118054-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य ऊंचा रखें, तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी : तनु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य ऊंचा रखें, तनावमुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करें विद्यार्थी : तनु
Fri, 09 Feb 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा के लिल्ह कोठी कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी और स्टाफ।संवाद
चंबा। युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि वे तनाव मुक्त होकर ही परीक्षा की तैयारी करें।
तनाव लेने से आपकी क्षमता और प्रदर्शन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखने और मन के अंदर के भय को समाप्त करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम को परीक्षा की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि जीवन की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से भी कंठस्थ करने की बात कही। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में आयोजित अपराजिता द 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए वही विषय चुनें, जिसमें रुचि हो। लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम में जुट जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की धारा से जोड़ने के लिए निगम तरह-तरह के शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निशुल्क हैं। आवासीय सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की भी जानकारी दी। मोबाइल के प्रयोग से भी विद्यार्थी कॅरिअर से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा से वीना देवी ने विद्यार्थियों को आईटीआई में चलाए जा रहे कोर्सों के बारे में बताया। साथ ही इससे संबंधित औपचारिकताओं बारे अवगत करवाया।
--
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला और वक्ताओं का आभार जताया। कहा कि कार्यक्रम के जरिये बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की जानकारी मिली। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
--
अपराजिता कार्यक्रम के जरिये कॅरिअर निर्माण के बारे में जानकारी मिली। वक्ताओं ने काफी बेहतर तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य संवारने को लेकर बताया। इस कार्यक्रम से भविष्य के निर्माण में आसानी होगी। - पल्लवी कुमारी
--
चिकित्सक बनने के लिए नीट की परीक्षा पास करनी पड़ती है। अपराजिता कार्यक्रम के जरिये यह जानकारी मिली कि वे किस तरह नीट की परीक्षा के लिए अभी से तैयारी शुरू कर सकती हैं। - चंद्रेश कुमारी
--
आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा देनी पड़ती है। अमर उजाला के कार्यक्रम के जरिये उन्हें सिविल सर्विसेस के बारे में पूरी जानकारी हासिल हुई। यह सभी बच्चों के लिए लाभप्रद रहेगी। - मनीषा
--
कौशल विकास निगम के चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में पता चला। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से काफी जानकारी मिलती है। भविष्य में भी इस तरह के शिविर होने चाहिए। - आरती देवी