{"_id":"653e945092e1302be1016e1d","slug":"students-reached-the-examination-center-with-their-parents-at-10-am-chamba-news-c-88-1-cmb1003-10934-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अभिभावकों के साथ सुबह 10 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अभिभावकों के साथ सुबह 10 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंच गए विद्यार्थी
Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2023 परीक्षा का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में रविवार को किया गया।
38 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें उत्साह के साथ नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 10:00 बजे से विद्यार्थी अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा 11:00 बजे शुरू हुई। यह 12:30 बजे तक चली। इसमें नौवीं कक्षा के 13, दसवीं के 2, जमा एक के 18 और जमा दो के 5 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद विद्यार्थी प्रश्नपत्र के जरिये अंकों का जोड़-घटाव करते दिखे। परीक्षा के बाद प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला ने परीक्षार्थियों से भी बात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपने अनुभव साझा किए। परीक्षा के दौरान स्कूल स्टाफ में आजम शेख और धीरज ठाकुर मौजूद रहे।
--
अमर उजाला की छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर खासा उत्साह रहा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद परीक्षा की तैयारी में जुट गई थीं। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। परीक्षा अच्छी रही है। अब परिणाम का इंतजार रहेगा। - स्नेहा ठाकुर, जमा दो कक्षा
विज्ञापन
--
पहली बार अमर उजाला की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लिया है। प्रश्न पत्र भी अच्छा था। परीक्षा के लिए ऑनलाइन माध्यम के साथ किताबों से भी पढ़ाई की थी। इस तरह की परीक्षाएं देने से आत्मविश्वास बढ़ता है। - पीयूष ठाकुर, जमा दो कक्षा
--
अमर उजाला खबरों के साथ इस तरह की परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है, जो सराहनीय है। पढ़ाई के साथ इस तरह की परीक्षाओं में भाग लेने से कॅरिअर की तैयारी करने में भी सहायता मिलती है। परीक्षा देने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। - सोहन ठाकुर, नाैवीं कक्षा
--
छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर थोड़ा तनाव में थी, मगर अभिभावकों के निर्देशों के अनुसार परीक्षा की तैयारी की। प्रश्नपत्र भी काफी अच्छा रहा। इससे तनाव दूर हुआ। परीक्षा के दौरान भी काफी बेहतर सुविधा प्रबंधन की ओर से दी गई। - रितिका देवी, नौवीं कक्षा
-- स्कूल प्रधानाचार्य विकास महाजन ने अमर उजाला की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। भविष्य के लिए ऐसी परीक्षाएं सार्थक साबित होती हैं।