{"_id":"629e356cd7fb2919117aab96","slug":"students-of-mundola-school-forced-to-study-in-the-dark-chamba-news-sml411287454","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर मुंडोला विद्यालय के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में पढ़ाई करने को मजबूर मुंडोला विद्यालय के विद्यार्थी
विज्ञापन
चांजू के मुंडोला स्कूल में अधेंरे कमरे में बैठ पढ़ाई करते नौनिहाल।सवांद
- फोटो : Chamba
चांजू (चंबा)। प्राथमिक पाठशाला मुंडोला स्कूल के 65 विद्यार्थी अंधेरे में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय में 20 वर्ष से बिजली का कनेक्शन नहीं लग पाया है।
स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने बिजली के उपकरण तो भेज दिए हैं लेकिन उन्हें चलाने के लिए आज तक मीटर नहीं लगाया गया है। इस कारण विद्यार्थियों को अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ती है। मौसम खराब होने पर अध्यापकों और विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस ज्वलंत समस्या के बारे में स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग को बताया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
अभिभावक चमन लाल, गुरदियाल, जोध सिंह, तेज सिंह और योग राज ने सरकार और प्रशासन से स्कूल में बिजली कनेक्शन दिलवाने की मांग की। इस कारण बरसात और बारिश के दिनों में विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
मुंडोला प्राथमिक पाठशाला 1997 में खुली। विद्यालय में 63 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बिजली कनेक्शन को लेकर विद्युत बोर्ड अधिकारियों को कई बार बताया गया। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन स्कूल को नहीं मिल पाया है।
दुनी चंद, अध्यक्ष,स्कूल प्रबंधन समिति मुंडोला ।
कई बार विद्युत बोर्ड को स्कूल में बिजली कनेक्शन लगाने को लेकर लिखित में कहा गया है। इसके बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया है।
गुरदियाल शर्मा, केंद्रीय मुख्याध्यापक मुंड़ोला।
विद्यालय में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए खंभे और तार मंगवाई गई है। सामान पहुंचने पर कनेक्शन लगाया जाएगा।
डीसी गुप्ता, सहायक अभियंता, विद्युत मंडल तीसा