{"_id":"62701308b8be40058d21d931","slug":"student-said-vaccine-will-help-in-fighting-corona-chamba-news-sml407573493","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी बोले, कोरोना से लड़ने में मदद करेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी बोले, कोरोना से लड़ने में मदद करेगी वैक्सीन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में वैक्सीन लगवाता छात्र।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। विद्यार्थियों ने कहा कि वैक्सीन उन्हें
कोरना से लड़ने में मदद करेगी। सोमवार को लगने वाले वैक्सीनेशन शिविर के बारे में विद्यार्थियों को एक दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी। इसलिए सुबह जब स्वास्थ्य टीम स्कूल पहुंची तो विद्यार्थी पहले ही वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर 12 से 14 वर्ष की आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
शिविर में 40 विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगाने से पहले विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए और बुखार की भी जांच की गई। वैक्सीनेशन के उपरांत विद्यार्थियों को आधे घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी निगरानी में रखा। इस दौरान किसी भी विद्यार्थी में वैक्सीन के दुष्प्रभाव नजर नहीं आए।
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए कक्षाओं में भेज दिया गया। प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह था। शनिवार को जब उन्हें इस शिविर के बारे में जानकारी दी गई तो वे काफी उत्साहित हुए। सोमवार को विद्यार्थी समय से पहले ही स्कूल पहुंच गए।
टीकाकरण के लिए दिखा उत्साह
विद्यार्थी मनोज कुमार ने बताया कि कोरोन वैक्सीन लगवाने के लिए वह काफी उत्साहित थे। इससे उन्हें कोरोना से लड़ने में शक्ति मिलेगी।
धर्मेंद्र ने बताया कि वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का मुख्य उपाय है। इसलिए उन्होंने सबसे पहले इसका टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित किया।
मनीष कुमार ने बताया कि वह सुबह से वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक थे। जैसे ही उनकी बारी आई तो उन्होंने निर्भीकता से टीका लगाया।
सूरज कुुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के बारे में प्रधानाचार्य ने उन्हें पहले ही अवगत करवा दिया था। टीका लगवाने के बाद उन्हें कोरोना से लड़ने में हिम्मत मिलेगी।