{"_id":"fd1dabd40574d3daba6c2d57925dec25","slug":"student-disturbing-in-employmene-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में मायूस लौटे ग्रेजुएट पास बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में मायूस लौटे ग्रेजुएट पास बेरोजगार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 20 Jan 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित रोजगार मेले में ग्रेजुएट पास बेरोजगारों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। रोजगार मेले में पहुंची दस कंपनियों में पांचवीं पास से लेकर बारहवीं पास प्रतिभागियों के आवेदन मांगे थे और उन्हीं के साक्षात्कार हुए। जबकि ग्रेजुएट युवाओं का इंटरव्यू लेने के लिए कोई भी कंपनी रोजगार मेले में नहीं आई। इसके कारण ग्रेजुएट बेरोजगारों को मायूसी के साथ ही अपने घरों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जारी इश्तहार में रोजगार मेेले में करीब पंद्रह कंपनियों के आने का जिक्र किया गया था। इन कंपनियों ने पांचवीं पास से लेकर ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार होने थे लेकिन ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेने वाली कंपनी चंबा नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बेरोजगारों में से चमन, विजय कुुमार, मनेष, राकेश, अनिल कुमार, मनोज कुमार, राजेश और तिलक सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में साक्षात्कार देने के लिए जिला के दूरदराज इलाकों से बेरोजगार युवा साक्षात्कार देने के लिए आये थे लेकिन ग्रेजुएट बेरोजगार का साक्षात्कार लेने वाली कंपनी के रोजगार मेले में नहीं आने से उन्हें खाली हाथ ही अपने घरों को लौटना पड़ा। इससे सभी बेरोजगारों के चेहरे पर फिर से मायूसी छा गई।
विज्ञापन
उधर, जिला रोजगार अधिकारी चंबा एसआर कपूर ने बताया कि रोजगार मेले में ग्रेजुएट बेरोजगारों का इंटरव्यू लेने वाली कंपनी नहीं पहुंची। इसके कारण उनका साक्षात्कार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को घुमारवीं में होने वाले रोजगार मेले में चंबा के ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार देने का मौका उपलब्ध करवाया जाएगा।