फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   student and two teachers corona infected

छात्रा और दो शिक्षक कोरोना संक्रमित

Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
student and two teachers corona infected
student and two teachers corona infected
चंबा। जिले में कोरोना के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को केंद्रीय विद्यालय समलेऊ में एक 12 वर्षीय छात्रा और दो अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में शनिवार को सैंपल लेने पहुंची। टीम ने रैट के माध्यम से सात सैंपल लिए, जिनमें तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 68 सैंपल लिए हैं। इनकी जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से करवाई जाएगी। इनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक आने की संभावना है। स्कूल को कोविड प्रोटोकॉल के तहत सील कर दिया गया है। साथ ही संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट के माध्यम से 335 सैंपलों की जांच की गई। इनमें तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इनमें केंद्रीय विद्यालय समलेऊ की 12 वर्षीय छात्रा और 33 और 43 वर्षीय अध्यापक हैं, जो लोअर कलोनी समलेऊ से हैं। इसके अलावा 15 सैंपलों की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई। इनमें 13 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही, जबकि दो सैंपल रद्द हो गए। वहीं, शनिवार को दो संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में सक्रिय केस अब 16 पहुंच गए हैं। जबकि, जिले में अब तक 160 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि समलेऊ केंद्रीय विद्यालय में एक छात्रा सहित दो अध्यापकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि विभाग ने जांच के लिए स्कूल से 68 सैंपल लिए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे लापरवाही न बरतें और कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed