फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike on 12th in protest against Electricity Amendment Bill

Chamba News: बिजली संशोधन बिल के विरोध में हड़ताल 12 को

Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Strike on 12th in protest against Electricity Amendment Bill
चंबा। हिमाचल प्रदेश स्टेट बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक जिला मुख्यालय में सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संगठन सचिव अनिल वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल के विरोध में 12 फरवरी को पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस हड़ताल में चंबा, भरमौर, कोटी, तीसा और डलहौजी के सभी बिजली कर्मचारी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। दोपहर एक बजे सभी कर्मचारी, पेंशनर और आउटसोर्स कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ बिजली मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में स्मार्ट मीटरिंग का भी विरोध किया गया। यूनियन का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय कर्मचारियों के हित में नहीं है और यह उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी नहीं होगा। बैठक में कनिष्ठ अभियंता संघ के विनीत ठाकुर, पेंशनर बुद्धिया राम, आत्माराम, मुकेश जाट, प्रताप चौहान, ललित शर्मा, रितिक शर्मा, नीरज शर्मा, इकाई के वित्त सचिव अरुण कुमार, राज कुमार, पृथ्वी राज समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed