फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   strike in dhalosi

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका

Tue, 20 Sep 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Tue, 20 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
strike in dhalosi
strike - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के उड़ी सेक्टर में सेना पर हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान के विरुद्ध मंगलवार को बनीखेत के लोगों ने भी खूब गुस्सा निकाला।

विज्ञापन


स्थानीय व्यापार मंडल व पूर्व सैनिक लीग इकाई बनीखेत की अगुवाई में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों व स्थानीय व्यापारियों ने एक रैली निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बनीखेत बाजार से शुरू हुई रैली स्थानीय बस स्टॉप पर पहुंची जहां पूर्व सैनिक लीग बनीखेत के अध्यक्ष कैप्टन बीएस गुरुंग, व्यापार मंडल बनीखेत के प्रधान विशाल, महासचिव ध्रुपद पठानिया व बनीखेत पंचायत के उपप्रधान अरुण राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कायर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए अन्यथा भारतीय सेना व भारत वासी पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना व लोग किसी परमाणु हमले से नहीं घबराते यदि पाकिस्तान बाज नहीं आया तो भारतीय सेना उसका सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को इस हमले का माकूल जवाब देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में शामिल हुए लोगों ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभावित परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी जताईं। इसके उपरांत लोगों ने स्थानीय चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला व पाकिस्तान का झंडा भी जलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed