फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   strike for demand hrtc empolyee

निगम कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Wed, 17 Jul 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
strike for demand hrtc empolyee
चंबा। हिमाचल प्रदेश परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन चंबा ने बुुधवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की बार-बार अनदेखी करने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित कर्मचारियों की मांगों पर अमल नहीं होने से 19 जुलाई से संघर्ष शुरू किया जाएगा। संघर्ष के प्रथम सप्ताह तक सभी कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर बैठकों के माध्यम से प्रदर्शन करेंगे। अगर फिर भी सरकार और एचआरटीसी कोई निर्णय नहीं लेता है तो भूख हड़ताल, धरना-प्रदर्शन, घेराव और हड़ताल किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रबंधन और सरकार की ओर से रोजगार के नाम पर पीस मील कर्मचारियों को आंशिक मानदेय देकर ठगा जा रहा है। जब तक पीस मील कर्मचारियों के हित में सरकार और प्रबंधन ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कर्मचारियों की सभी मांगों को नहीं माना गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार, रोहित कुमार, सुनील कुमार और तिलकराज समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed