Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Strike continues for the sixth day at Chanju Hydroelectric Project

Chamba News: चांजू जल विद्युत परियोजना में छठे दिन भी हड़ताल जारी

Wed, 11 Nov 2026 03:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Strike continues for the sixth day at Chanju Hydroelectric Project
प्रधान और उपप्रधान ने भी आंदोलन को समर्थन
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। एसीएनसी की 48 मेगावाट क्षमता वाली चांजू जलविद्युत परियोजना के पैकेज-2 में कामगारों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। कंपनी प्रबंधन और कामगारों के बीच मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। इस कारण परियोजना का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है।
कामगार स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग पर अड़े हैं। वे पहले हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की भी मांग कर रहे हैं। कामगारों रूप सिंह, होशियारा राम, ईम चंद आदि ने आरोप लगाया कि कंपनी स्थानीय कर्मचारियों को पर्याप्त काम नहीं दे रही है। इसके बजाय परियोजना के कार्य छोटे ठेकेदारों को आवंटित किए जा रहे हैं। इससे लंबे समय से सेवाएं दे रहे स्थानीय कामगारों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया है। कामगारों ने छह नवंबर को मानव संसाधन विभाग को लिखित पत्र सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करवाया था।
विज्ञापन

कामगारों ने प्रबंधन के 'नो वर्क, नो पे' नोटिस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि काम उपलब्ध न होने पर जिम्मेदारी कामगारों पर डालना उचित नहीं है। हड़ताल को ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान और उपप्रधान का भी समर्थन मिला है। परियोजना प्रबंधक पंकज चौधरी ने कहा कि जल्द कामगारों और कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कामगारों के हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed