फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Street vendors reprimanded for spreading filth in Khajjiar

Chamba News: खज्जियार में गंदगी फैलाने पर रेहड़ी-फड़ी को लगाई लताड़

Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Street vendors reprimanded for spreading filth in Khajjiar
चंबा। पर्यटन स्थल खज्जियार में रेहड़ी फड़ी वालों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी को लेकर उपायुक्त ने उन्हें लताड़ लगाई। बुधवार शाम को उपायुक्त खज्जियार का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने रेहड़ी-फड़ियों के आसपास गंदगी देखी। इसको लेकर उन्होंने रेहड़ियों को बंद करने की बात भी कह दी। हालांकि इसको लेकर उन्होंने कोई भी लिखित आदेश जारी नहीं किए हैं। लेकिन, रेहड़ी-फड़ियों की वजह से फैल रही गंदगी को लेकर पर्यटक भी कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं वन्य प्राणी विभाग स्वच्छता को लेकर समय-समय पर इन रेहड़ी-फड़ी धारकों को जागरूक करता रहता है। खज्जियार झील मैदान के साथ सड़क के किनारे खाने-पीने की रेहड़ियां लगी होने से गंदगी फैल रही है। इससे खज्जियार का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में बुधवार को जब उपायुक्त मुकेश रेपसवाल खज्जियार पहुंचे तो उन्होंने रेहड़ियों की वजह से फैल रही गंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही वहां पर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए रेहड़ी-फड़ी धारकों को निर्देश भी दिए। इस दौरान सरकारी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद भी यदि रेहड़ी फड़ी वालों ने अपनी सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed