फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Street lights will be installed from Mohalla Balu to Bhagot

मुहल्ला बालू से भगोत तक लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Street lights will be installed from Mohalla Balu to Bhagot
नगर परिषद चंबा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद नप पार्षद व अन्य। - फोटो : Chamba
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डों में खस्ताहाल नालियों की मरम्मत करवाई जाएगी। वहीं, मरम्मत के साथ ही इन नालियों को ढका भी किया जाएगा। सोमवार को नगर परिषद की बैठक अध्यक्ष नीलम नैयर की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि शहरी क्षेत्र के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत करवाई जाएगी। आईटीआई के समीप नेट फेंसिंग की मरम्मत, चौगान वार्ड में मुहल्ला बालू से भगोत तक स्ट्रीट लाइटें लगाने, कसाकड़ा में श्मशानघाट बनवाने और तत्वानी में मंदिर की मरम्मत सहित सुराड़ा और अन्य वार्डों में खस्ताहाल डंगों की मरम्मत करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड पार्षद सीमा कुमारी, देविंद्र कुमार, खालिद मिर्जा, पुष्पा बढ़ियाल, उर्मिला देवी, निशा बढ़ियाल, मेघना, तीर्थ सिंह और अंजू कुमारी मौजूद रहीं। अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि हर वार्ड में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। कहा कि एस्टीमेट के बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और अप्रैल तक इन कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed