फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stray animals occupy the roads in Barsar, increasing difficulties for pedestrians and vehicles.

Chamba News: बड़सर में सड़कों पर लावारिस पशुओं का कब्जा, राहगीरों और वाहनों की बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 28 May 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stray animals occupy the roads in Barsar, increasing difficulties for pedestrians and vehicles.
मैहरे बाजार में सड़क पर गुजर रहे पशु के जाने का इंतजार करता हुआ ट्रक चालक। संवाद - फोटो : गौसपुर ​स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
मैहरे (हमीरपुर)। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोग परेशान हैं, वहीं वाहन चालकों की रफ्तार भी थमती जा रही है। सड़कों के बीच विचरण कर रहे इन पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दोपहिया वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या यह है कि शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही, क्योंकि लावारिस पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर न प्रशासन और न ही सरकारें गंभीर नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजारों और एनएच-503ए पर झुंड के रूप में घूम रहे लावारिस पशु यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। ये पशु दिनभर करीब 500 मीटर के दायरे में सड़कों के बीचों-बीच घूमते दिखाई देते हैं। इसके चलते वाहन चालकों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है, जिससे कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। कई बार अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को तत्काल ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इस संबंध में एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने बताया कि जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
--

सड़क पर चलना भी कई बार जोखिम भरा हो जाता है। यह पशु आक्रामक हो जाते हैं, तो सड़क पर गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। थोड़ी सी चूक इंसान के जीवन पर भारी पड़ सकती है। इनसे राहत दिलाई जानी चाहिए। -ज्योति शर्मा, निवासी बड़सर

पशु किसानों की फसल को भी तबाह कर देते हैं। इस तरह के पशु हमीरपुर क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखे हमने। यह पशु अन्य स्थानों से यहां छोड़े जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि वे इन लावारिस पशुओं से छुटकारा दिलाए। -पानो देवी, निवासी रमेड़ा

लावारिस पशु एक दिन में 500 मीटर से एक किलोमीटर तक घूमते हैं। कब सड़क पर बैठ जाएं, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इससे वाहन चालकों की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। आपातस्थिति में किसी मरीज की जान भी जा सकती है। -ऋषि शर्मा, निवासी छड़यान

सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण छोटे बच्चों को अकेला बाहर भेजना मुश्किल हो जाता है। कई बार ये पशु इतने अधिक आक्रामक हो जाते हैं कि वाहनों को भी क्षति पहुंचा देते हैं। सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। -अनीता देवी, निवासी बणी

मैहरे बाजार में सड़क पर गुजर रहे पशु के जाने का इंतजार करता हुआ ट्रक चालक। संवाद

मैहरे बाजार में सड़क पर गुजर रहे पशु के जाने का इंतजार करता हुआ ट्रक चालक। संवाद- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article