फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Storm and rain left the wheat crop lying in the fields.

Chamba News: अंधड़ और बारिश ने खेतों में ही बिछाई गेहूं की फसल

Mon, 11 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain left the wheat crop lying in the fields.
बगीचों में फलदार पौधों की टहनियां भी टूटने से बागवानों को हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। जिले में मौसम ने अचानक करवट बदली। इससे साहो क्षेत्र में खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और अंधड़ के कारण फसल खेतों में ही बिछ गई।
इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। क्षेत्र के किसान इन दिनों गेहूं की कटाई की तैयारी में जुटे थे। अचानक हुई बारिश और अंधड़ ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दूसरी तरफ, बगीचों में फलदार पौधों की भी अंधड़ के कारण टहनियां टूट गई हैं। इससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। पहले से ही किसान और बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में तेज सिंह, होशियारा राम, जगत सिंह, मान सिंह और भिंद्रो राम ने बताया कि अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसल गिरने से गेहूं की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका है। स्थानीय किसानों ने प्रशासन और विभाग से मुआवजे और उचित सहायता की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed