फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Stop financial benefits of employees retired after January 2016: Bedi

जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ रोके : बेदी

Mon, 08 Dec 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Stop financial benefits of employees retired after January 2016: Bedi
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद हिंम आंचल पेंशनर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
चंबा। जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के कई वित्तीय लाभ सरकार ने रोककर रखे हैं। वित्तीय लाभ रुकने से पेंशनरों को अपने परिवारों का भरण-पोषण करने में मुसीबतें पेश आ रही हैं। यह बात हिम आंचल पेंशनर संघ के प्रधान प्रेम सिंह बेदी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभ एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बीते लंबे समय से चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से पेंशनरों के लिए अपना उपचार करवाना भी चुनौती बन गया है। इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ते और एरियर देने की घोषणा भी जल्द से जल्द की जाए।
विज्ञापन

हिम आंचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक लक्ष्मण क्लब में प्रधान प्रेम सिंह बेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सबसे पहले प्रधान ने 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। बेदी ने कहा कि इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह घुमारवीं में आयोजित किया जाएगा। चंबा से भी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर इस समारोह में अपनी भागीदारी देगें। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान न करने पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। इस मौके पर कुलदीप, देवी प्रसाद, पवन, जगदीश और शिव करण चंद्रा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed